लाइव न्यूज़ :

स्वास्थ्य सेवाओं के लिए गहलोत सरकार की बड़ी पहल, राजस्थान में पांच और मेडिकल कॉलेजों को मंजूरी

By भाषा | Updated: November 26, 2019 04:43 IST

इससे राजस्थान देश का संभवतः पहला ऐसा राज्य होने जा रहा है जहां के करीब-करीब सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज स्थापित होंगे। केंद्र ने राज्य के सवाई माधोपुर, झुंझुनू, हनुमानगढ़, टोंक तथा दौसा में मेडिकल कॉलेज खोलने को मंजूरी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देकेन्द्र ने राज्य के पांच और जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने के राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दी है।राज्य के कुल 33 में 30 जिले ऐसे हो गए हैं जहां पहले से ही सरकारी मेडिकल कॉलेज स्थापित हैं

केन्द्र सरकार ने राज्य के पांच और जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने के राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल पर केन्द्र ने राज्य के पांच और जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने के राज्य सरकार के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। इससे राजस्थान देश का संभवतः पहला ऐसा राज्य होने जा रहा है जहां के करीब-करीब सभी जिलों में मेडिकल कॉलेज स्थापित होंगे। केंद्र ने राज्य के सवाई माधोपुर, झुंझुनू, हनुमानगढ़, टोंक तथा दौसा में मेडिकल कॉलेज खोलने को मंजूरी दी है।

प्रवक्ता के अनुसार इसके साथ अब राज्य के कुल 33 में 30 जिले ऐसे हो गए हैं जहां पहले से ही सरकारी मेडिकल कॉलेज स्थापित हैं अथवा उन्हें स्थापित करने के संबंध में स्वीकृति प्राप्त हो चुकी है। मात्र राजसमंद, जालौर तथा प्रतापगढ़ ही ऐसे जिले रहे हैं जहां सरकारी मेडिकल कॉलेज नहीं हैं। राजसमंद में निजी क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज चल रहे हैं।

प्रवक्ता के अनुसार सभी नव स्वीकृत मेडिकल कॉलेजों में से प्रत्येक के लिए 325 करोड़ रूपए खर्च होंगे। इन पर खर्च होने वाले कुल 1,625 करोड़ रूपए में से 60 प्रतिशत केन्द्र तथा 40 प्रतिशत राज्य सरकार देगी। उल्लेखनीय है कि करीब दो माह पूर्व ही राज्य सरकार के प्रस्ताव पर अलवर, बारां, बांसवाड़ा, चित्तौडगढ़, जैसलमेर, करौली, नागौर, श्री गंगानगर, सिरोही तथा बूंदी में मेडिकल कॉलेज के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली थी।

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?