लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से और पांच लोगों की मौत, 602 नये मामले

By भाषा | Updated: March 22, 2021 19:38 IST

Open in App

जयपुर, 22 मार्च राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के 602 नये मामले आने के साथ ही सोमवार तक राज्य में संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 3,26,026 हो गई है। वहीं इस घातक संक्रमण से और पांच लोगों की मौत हो गई जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालो की संख्या 2803 हो गई है।

राज्य में संक्रमित उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढकर 4006 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि नये मामलों में जयपुर में 148, कोटा में 79, जोधपुर में 53, उदयपुर में 47, डूंगरपुर में 44, भीलवाड़ा-चित्तौड़गढ़ में 28-28, राजसमंद में 24, सिरोही में 19, प्रतापगढ़ में 15, अलवर में 14, बांसवाड़ा में 12, अजमेर-झालावाड़ में 11-11 नये संक्रमित शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य में 176 और कोरोना वायरस संक्रमित ठीक हुए। राज्य में अब तक कुल 3,19,217 संक्रमित ठीक हो चुके हैं।

राज्य में सोमवार को उदयपुर और चित्तौड़गढ़ में दो-दो जबकि जयपुर में एक संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। राज्य में अब तक इस घातक संक्रमण से 2083 लोगों की मौत हो चुकी है। जिनमें जयपुर में 520, जोधपुर में 308, अजमेर में 223, कोटा में 169, बीकानेर में 167 उदयपुर में 127, भरतपुर में 120,पाली में 109 और सीकर में 101 संक्रमितों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों