लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस से पांच और लोगों की मौत, संक्रमित मामले बढकर 2,56,991 हुए

By भाषा | Updated: January 11, 2021 20:55 IST

Open in App

पटना, 11 जनवरी बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान पांच और व्यक्ति की मौत हो जाने से इससे मरने वालों की संख्या सोमवार को 1,439 पहुंच जाने के साथ इस रोग से अबतक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढकर 2,56,991 हो गयी ।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से सिवान में दो तथा भोजपुर, पटना एवं सारण जिले में एक-एक मरीज की मौत हो जाने के साथ प्रदेश में इस रोग से संक्रमित होकर मरने वालों की संख्या सोमवार को बढकर 1439 हो गयी ।

राज्य में रविवार अपराहन 4 बजे से सोमवार 4 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 213 नए मामले प्रकाश में आने के साथ इससे संक्रमित होने वालों की संख्या अबतक 2,56,991 पहुंच गयी है।

बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 80,300 सैम्पल की जांच की गयी और कोरोना वायरस संक्रमित 378 मरीज ठीक हुए ।

राज्य में अबतक 1,93,61,524 नमूनों की जांच की गयी है जिनमें संक्रमित पाए गए 2,51,644 मरीज ठीक हुए हैं।

बिहार में वर्तमान में कोविड-19 के एक्टिव मरीजों की संख्या 3907 है और कोरोना मरीजों का रिकवरी प्रतिशत 97.92 है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब