लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना वायरस से पांच और लोगों की मौत, 408 नये मामले

By भाषा | Updated: January 6, 2021 19:31 IST

Open in App

पटना, छह जनवरी बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पिछले 24 घंटे के दौरान पांच और व्यक्तियों की मौत हो जाने से राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बुधवार को 1420 हो गई। संक्रमण के 408 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 2,55,097 हो गयी है ।

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस संक्रमण से पटना एवं जहानाबाद में दो-दो तथा समस्तीपुर जिले में एक मरीज की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या 1420 हो गयी है।

राज्य में पिछले 24 घंटे में बुधवार शाम चार बजे तक कोरोना वायरस संक्रमण के 408 नए मामले प्रकाश में आने के साथ इससे संक्रमित होने वालों की संख्या अब तक 2,55,097 हो गयी है।

पिछले 24 घंटे के भीतर 95,243 नमूनों की जांच की गयी और कोरोना वायरस संक्रमित 424 मरीज ठीक हुए ।

बिहार में अब तक कुल 1,88,92,926 नमूनों की जांच की गयी है जिनमें संक्रमित पाए गए 2,49,520 मरीज ठीक हुए हैं।

वर्तमान में कोविड-19 के 4156 मरीजों का इलाज चल रहा है और कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर 97.81 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं