किसानों की ‘ट्रैक्टर परेड’ के दौरान हिंसा मामले में पांच और गिरफ्तार

By भाषा | Updated: February 9, 2021 23:21 IST2021-02-09T23:21:22+5:302021-02-09T23:21:22+5:30

Five more arrested in violence case during farmers' tractor parade | किसानों की ‘ट्रैक्टर परेड’ के दौरान हिंसा मामले में पांच और गिरफ्तार

किसानों की ‘ट्रैक्टर परेड’ के दौरान हिंसा मामले में पांच और गिरफ्तार

नयी दिल्ली, नौ फरवरी दिल्ली पुलिस ने बुराड़ी में गणतंत्र दिवस के दिन हुई हिंसा के मामले में पांच और लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सुरजीत उर्फ दीपू (26), सतवीर सिंह उर्फ सचिन (32), संदीप सिंह (30), देवेंद्र सिंह (35) और रवि कुमार (24) को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार इनमें से तीन नेहरू विहार और दो रोहिणी के रहने वाले हैं।

पुलिस ने लाल किले पर हिंसा के मामले में अभिनेता-कार्यकर्ता दीप सिद्धू को सोमवार रात गिरफ्तार किया।

गौरतलब है कि 26 जनवरी को हजारों की संख्या में आईटीओ पहुंचे प्रदर्शनकारियों की पुलिसकर्मियों के साथ झड़पें हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Five more arrested in violence case during farmers' tractor parade

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे