लाइव न्यूज़ :

छात्रा से दुष्कर्म के मामले में पांच और आरोपी गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 11, 2021 18:12 IST

Open in App

बागपत (उत्तर प्रदेश), 11 नवंबर बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में नौवीं में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा के साथ कथित रुप से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने 'पीटीआई-भाषा' को बताया कि छात्रा के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी दो किशोरों को पुलिस मंगलवार देर रात को ही गिरफ्तार कर उनके खिलाफ उचित कार्रवाई कर चुकी है।

उन्होंने बताया कि पड़ोस के शामली जिले के एक गांव की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी नौंवी कक्षा की छात्रा है। वह यहां बागपत कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में अपने मामा के यहां रह रही है। आरोप है कि मंगलवार नौ नवंबर की सुबह उसके पड़ोस के ही दो साथी छात्रों ने मोबाइल पर मेसेज भेजकर उसे गली में बुलाया और उसे बहला-फुसलाकर गांव के पास स्थित इंटर कॉलेज में ले गए। जहां दोनों ने उसके साथ कथित रुप से दुष्कर्म किया।

जादौन के मुताबिक, इसी दौरान वहां चार अन्य युवक पहुंच गए जिन्होंने घटना की अश्लील वीडियो बनाई और फोटो खींचे। लड़की को धमकी दी गयी कि अगर वारदात के बारे में किसी को जानकारी दी तो वीडियो व फोटो उसके मामा के मोबाइल फोन पर भेज देंगे। आरोप है कि बाद में आए युवकों ने भी छात्रा के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया लेकिन किसी तरह छात्रा इनके चंगुल से निकल भागी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इसके बाद छात्रा अपने घर जाने के बजाय एक खेत में पहुंच गई। वहां एक किसान उसे बचाने के बहाने अपने नलकूप परिसर में ले गया और उसने भी छात्रा से दुष्कर्म का प्रयास किया। इस बीच किशोरी के मामा की तहरीर पर पुलिस ने छात्रा को नलकूप परिसर से बरामद कर लिया।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराकर उसके बयान दर्ज करा दिए गए हैं। अपने बयान में छात्रा ने अपने साथी दो छात्रों पर ही दुष्कर्म का आरोप लगाया है। शेष अभियुक्तों पर दुष्कर्म की कोशिश, वीडियो बनाने और फोटो खींचने का आरोप है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

क्राइम अलर्टमौत का शॉर्टकट: सुनील की एक गलती और शॉर्टकट चक्कर में 9 की मौत, कुएं की दीवार से टकराई और 40 फुट नीचे?

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?

पूजा पाठSurya Gochar 2026: अप्रैल 14 से बदलेगा इन 5 राशियों का भाग्य, मान-सम्मान में वृद्धि, सरकारी नौकरी और पदोन्नति के योग

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल