लाइव न्यूज़ :

पांच महीने बाद पीडीपी नेता नईम अख्तर हिरासत से रिहा किये गये

By भाषा | Updated: May 10, 2021 20:08 IST

Open in App

श्रीनगर, 10 मई ईद-उल-फितर से तीन दिन पहले जम्मू कश्मीर प्रशासन ने पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के नेता नईम अख्तर को पांच महीने बाद एहतियाती हिरासत से रिहा कर दिया।

पीडीपी के एक प्रवक्ता ने बताया कि पांच महीने तक अवैध हिरासत में रखने के बाद सोमवार को अख्तर को रिहा कर दिया गया।

वरिष्ठ पार्टी नेता की रिहाई का स्वागत करते हुए पीडीपी महासचिव गुलाम नबी लोन हंजूरा ने अन्य राजनीतिक कैदियों की रिहाई की भी मांग की।

हंजूरा ने कहा, ‘‘ महामारी के बावजूद राजनीतिक कैदियों की निरंतर हिरासत सरकार द्वारा जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र की बहाली के दावे को बौना बना देती है।’’

उन्होंने कहा कि पांच महीने पहले अख्तर और अन्य वरिष्ठ पीडीपी नेता सरताज मदनी को मामूली कारणों से उठाकर जेल में डाल दिया गया।

हंजूरा ने कहा, ‘‘ वृद्धावस्था एवं कई अन्य चिकित्सकीय कारणों के बावजूद उन्हें इस महामारी के दौर में हिरासत में रखा गया जो प्रशासन की प्रतिशोध की भावना को दर्शाता है। जेल से रिहाई के बाद भी नईम अख्तर को अब घर में नजरबंद है।’’

मदनी की रिहाई की मांग करते हुए पीडीपी नेता ने कहा कि वर्तमान गंभीर स्वास्थ्य स्थिति एवं लॉकडाउन के बावजूद उन्हें हिरासत में रखना सरकार के लिए कोई तुक नहीं बनता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?