लाइव न्यूज़ :

मुठभेड़ के बाद पांच बदमाश गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 28, 2021 19:34 IST

Open in App

हापुड़, 28 जून जनपद के थाना सिंभावली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों के कब्जे से चोरी की भैंस कटिया सहित, 8600 रुपये नकद, दो तमंचे, दो कारतूस, दो चाकू, घटना में इस्तेमाल एक टैम्पो बरामद किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन के निर्देश पर आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने व वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने के लिए जांच अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनपद के थाना सिंभावली पुलिस ने जांच के दौरान हुई मुठभेड़ के बाद पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जिसमें से दो मुठभेड़ में घायल हो गए थे।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों ने पूछताछ में अपने नाम बबलू पुत्र सुल्लड, दानिश पुत्र रहीश, अनस पुत्र इस्लाम, साकिब पुत्र इरफान और वामिक उर्फ आमिर पुत्र इरफान बताये हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब