हरियाणा में ज्वलनशील गैस से भरे गुब्बारे फटने से पूर्व मंत्री, पांच अन्य झुलसे
By भाषा | Updated: February 7, 2021 22:03 IST2021-02-07T22:03:56+5:302021-02-07T22:03:56+5:30

हरियाणा में ज्वलनशील गैस से भरे गुब्बारे फटने से पूर्व मंत्री, पांच अन्य झुलसे
रोहतक, सात फरवरी हरियाणा के रोहतक में रविवार को एक कार्यक्रम के दौरान ज्वलनशील गैस से भरे कुछ गुब्बारे फटने के बाद आग लगने से राज्य के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर और पांच अन्य झुलस गये।
पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि यह घटना अनाज मंडी में हुई जहां 85 फुट ऊंचा एक तिरंगा फहराया जा रहा था।
उन्होंने बताया कि सभी पीड़ित लोगों को चिकित्सा उपचार उपलब्ध कराया गया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘संयोग से कोई भी गंभीर रूप से नहीं झुलसा।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।