लाइव न्यूज़ :

पुडुचेरी मंत्रिमंडल में पांच मंत्री शामिल किए गए

By भाषा | Updated: June 27, 2021 16:40 IST

Open in App

पुडुचेरी, 27 जून पुडुचेरी में रविवार को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) मंत्रिमंडल में पांच मंत्री शामिल किए गए। मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी के शपथ ग्रहण करने के करीब दो महीने बाद नए मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया गया है।

उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने राजनिवास के सामने पांचों मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले मंत्रियों में ए. नमशिवायम, के. लक्ष्मीनारायणन, सी. डीज्याकुमार, चंद्रिका प्रियंगा और ए के साई जे सरवन कुमार शामिल हैं। सभी ने ईश्वर को साक्षी मानकर शपथ ग्रहण की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री रंगास्वामी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। हालांकि, मंत्रियों के विभागों की अबतक घोषणा नहीं की गई है।

लक्ष्मीनारायणन, डीज्याकुमार और प्रियंगा एआईएनआरसी के नेता हैं, जबकि नमशिवायम और श्रवण कुमार भाजपा नेता हैं।केंद्र शासित प्रदेश में पहली बार भगवा पार्टी मंत्रिमंडल में शामिल हुई है।

एआईएनआरसी विधायक चंद्रिका प्रियंगा ने मंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही पुडुचेरी में इतिहास रच दिया है। केंद्र शासित प्रदेश में 41 साल के अंतराल के बाद किसी महिला ने मंत्री पद की शपथ ली है। प्रियंगा के पहले दिवंगत कांग्रेस नेता रेणुका अप्पादुरई वर्ष 1980-83 तक पुडुचेरी में महिला मंत्री थी। अप्पादुरई को एमडीआर रामचंद्रन की द्रमुक नीत गठबंधन सरकार में शिक्षा मंत्री बनाया गया था।

गौरतलब है कि महीनों से पुडुचेरी के मंत्रिमंडल को लेकर बने संशय को खत्म करते हुए मुख्यमंत्री एन रंगासामी ने 23 जून को उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन को मंत्रियों की सूची सौंपी थी जिसे बाद में राष्ट्रपति ने मंजूरी दी।

पुडुचेरी विधानसभा के लिए छह अप्रैल को हुए चुनाव में एआईएनआरसी नीत राजग ने बहुमत हासिल किया था लेकिन मंत्रिमंडल गठन में पेंच फंस गया था क्योंकि भगवा पार्टी ने शुरुआत में उप मुख्यमंत्री पद की मांग की थी लेकिन बाद में विधानसभा अध्यक्ष पद पर समझौता हुआ।

चुनाव के नतीजे आने के बाद एआईएनआरसी संस्थापक रांगासामी ने सात मई को अकेले मुख्यमंत्री पद की थी शपथ ली थी।

विधानसभा चुनाव में एआईएनआरसी को 10 सीटों पर जीत मिली थी जबकि भाजपा ने छह सीटें जीती थीं। भाजपा के पाले में तीन नामांकित सदस्य भी हैं। पुडुचेरी विधानसभा में तीन नामांकित सदस्यों सहित कुल 33 सदस्य हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो