पुडुचेरी मंत्रिमंडल में पांच मंत्री शामिल किए गए

By भाषा | Updated: June 27, 2021 15:32 IST2021-06-27T15:32:32+5:302021-06-27T15:32:32+5:30

Five ministers inducted in Puducherry cabinet | पुडुचेरी मंत्रिमंडल में पांच मंत्री शामिल किए गए

पुडुचेरी मंत्रिमंडल में पांच मंत्री शामिल किए गए

पुडुचेरी, 27 जून पुडुचेरी में रविवार को राजग मंत्रिमंडल में पांच मंत्री शामिल किए गए। मुख्यमंत्री एन. रंगास्वामी के शपथ ग्रहण करने के करीब दो महीने बाद नए मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया गया है।

उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन ने राजनिवास में पांचों मंत्रियों को पद की शपथ दिलाई। शपथ लेने वाले मंत्रियों में ए. नमशिवायम, के. लक्ष्मीनारायणन, सी. डीज्याकुमार, चंद्रिका प्रियंगा और ए के साई जे सरवन कुमार शामिल हैं। सभी ने ईश्वर को साक्षी मानकर शपथ ग्रहण किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री रंगास्वामी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। लक्ष्मीनारायणन, डीज्याकुमार और प्रियंगा एआईएनआरसी के नेता हैं, जबकि नमशिवायम और श्रवण कुमार भाजपा नेता हैं। केंद्र शासित प्रदेश में पहली बार भगवा पार्टी मंत्रिमंडल में शामिल हुई है। एआईएनआरसी विधायक चंद्रिका प्रियंगा के मंत्री बनने के बाद पुडुचेरी में चार दशक में पहली बार कोई महिला मंत्री बनी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Five ministers inducted in Puducherry cabinet

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे