लाइव न्यूज़ :

मेघालय में कोयला खदान में पांच खनिक फंसे

By भाषा | Updated: June 1, 2021 01:55 IST

Open in App

शिलांग, 31 मई मेघालय के पूर्वी जैंतियां पर्वतीय जिले में डायनामाइट विस्फोट के बाद कोयले की एक खदान में पानी भर गया और उसमें असम के चार और त्रिपुरा के एक श्रमिक के कथित रूप से फंसे होने की आशंका है।

असम के सिलचर के पुलिस अधीक्षक ने रविवार को हुई इस खदान दुर्घटना में असम के छह खनिकों के संभावित रूप से फंसे होने की सूचना भेजी थी।

मेघालय पुलिस ने ट्वीट किया, ‘‘ यह खदान उमप्लेंग डकैती-रोधक शिविर के सुतंगा अंदरूनी क्षेत्र में है और तलाशी अभियान जारी है।’’

पूर्वी जैंतिया पर्वतीय जिले के पुलिस अधीक्षक जगपाल धनोआ ने एक बयान में कहा, ‘‘ जिला पुलिस 31 मई को सुबह करीब छह बजे घटना के संभावित स्थल का पता लगा पायी। संभावित स्थल का पता लगाने में खराब मौसम, रात में कम दृश्यता और कोई चश्मदीद न होने की वजह से देरी हुई।’’

उन्होंने कहा कि उच्चाधिकारियों को मामले से वाकिफ करा दिया गया है और बचाव अभियान शुरू किया गया है।

धनोआ ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक (कानून व्यवस्था) की निगरानी में अभियान चल रहा है, छह व्यक्तियों ने यह जानकारी दी कि रविवार को शाम पांच बजे क्या घटना घटी।

उन्होंने बताया कि एक चश्मदीद ने बताया कि डायनामाइट में अचानक विस्फोट से खान में पानी भर गया और पांच व्यक्ति फंस गए।

धनोआ ने बताया कि इस घटना के सिलसिले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया, लेकिन वह कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया जिसे पृथक केंद्र में रखा गया है।

एक बयान के अनुसार पांच लापता लोगों में तीन की पहचान कर ली गयी है। वे असम के अब्दुल कारी और अब्दुल कलाम एवं त्रिपुरा के श्यामचरण देबवर्मा हैं।

बयान में कहा गया है, ‘‘ चश्मदीदों के अनुसार मुख्य आरोपी खदान का प्रबंधक है जिसने फंसे श्रमिकों को बचाने के लिए कुछ नहीं किया और जिंदा बचे लोगों को वहां से भगा दिया। जांच चल रही है और उसे गिरफ्तार करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।’’

मेघालय में कोयला खनन पर राष्ट्रीय हरित अधिकरण के आदेश के चलते पाबंदी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

भारत अधिक खबरें

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?