लाइव न्यूज़ :

राजस्थान में भारी बारिश से घर की दीवार ढहने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: August 4, 2021 15:26 IST

Open in App

कोटा, चार अगस्त राजस्थान के बूंदी जिले में मूसलाधार बारिश की वजह से एक घर की दीवार ढहने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि मलबे में घर के दो और लोगों के फंसे होने की आशंका है। उन्होंने बताया कि घटना नवघाट क्षेत्र में मंगलवार व बुधवार की दरम्यानी रात को हुई है।

पुलिस अधीक्षक शिवराज मीणा ने कहा कि घर की एक पुरानी दीवार गिर गई। इस घर में दो भाई महेंद्र केवट और महावीर केवट अपने परिवार के साथ रहते थे। उनके मुताबिक, दीवार गिरने से घर की छत ढह गई, जिससे परिवार के सभी सात सदस्य मलबे में दब गए।

उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दो लोगों को मलबे से निकालने में कामयाब रही। उन्होंने कहा कि बुधवार सुबह तीन अन्य को निकाला लिया गया।

मीणा ने बताया कि मलबे में फंसे परिवार के बाकी दो सदस्यों को निकालने के लिए अभियान जारी है।

केशवरायपाटन के थानेदार लोकेंद्र पालीवाल ने कहा कि मलबे से निकाले गए सभी पांच सदस्यों - दो महिलाओं और तीन नाबालिग लड़कियों ने दम तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि घर का निर्माण दशकों पहले अनियोजित तरीके से किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया