लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के भजनपुरा इलाके में एक ही परिवार के पांच सदस्य मृत मिले, पुलिस पता लगा रही मौत का कारण

By भाषा | Updated: February 12, 2020 22:25 IST

पुलिस ने बताया कि सुबह लगभग 11 बजकर 16 मिनट पर पड़ोसियों ने घर से बदबू आने की पुलिस में शिकायत की थी। पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर प्रवेश किया तो पांच लोगों के शव बरामद हुए ।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में बुधवार सुबह एक ही परिवार के पांच सदस्य अपने घर में संदिग्ध अवस्था में मृत पाये गये हैं। मृतकों की पहचान ई-रिक्शा चालक शंभू चौधरी (43) उनकी पत्नी सुनीता (37) बेटों शिवम (17), सचिन (14) तथा बेटी कोमल (12) के रूप में हुई है।

उत्तर पूर्वी दिल्ली के भजनपुरा इलाके में बुधवार सुबह एक ही परिवार के पांच सदस्य अपने घर में संदिग्ध अवस्था में मृत पाये गये हैं। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मृतकों की पहचान ई-रिक्शा चालक शंभू चौधरी (43) उनकी पत्नी सुनीता (37) बेटों शिवम (17), सचिन (14) तथा बेटी कोमल (12) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि सुबह लगभग 11 बजकर 16 मिनट पर पड़ोसियों ने घर से बदबू आने की पुलिस में शिकायत की थी। पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़ कर अंदर प्रवेश किया तो पांच लोगों के शव बरामद हुए ।

उन्होंने बताया कि खराब हालत में पहुंच चुके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस के संयुक्त आयुक्त (पूर्व) आलोक कुमार ने कहा, ''अभी मौत का कारण बताना जल्दबाजी होगी। शव बहुत ही खराब हालत में मिले हैं। पोस्टमॉर्टम के बाद मौत का पता चल पाएगा।''

पुलिस उपायुक्त (उत्तर पूर्व) वेद प्रकाश सूर्य ने कहा कि फोरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है जोकि मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने कहा, ''हम शंभू का मोबाइल फोन बरामद करने की कोशिश कर रहे हैं। परिवार में मोबाइल इस्तेमाल करने वाला वह अकेला व्यक्ति था। हमें घर से कोई हथियार नहीं मिला है।''

सूर्य ने कहा, ''घर की तलाशी ली जा चुकी है। हम मामले की जांच कर रहे हैं। मामला संवेदनशील है, इसलिये हम धारा 302 के तहत मामला दर्ज करने जा रहे हैं।''

उन्होंने बताया कि मौके से कोई नोट भी बरामद नहीं हुआ है । डीसीपी ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि शंभू चौधरी बीते पांच महीने से किराये के मकान में रह रहा था। वह बिहार के सुपौल जिले का रहने वाला था। 

टॅग्स :दिल्लीलोकमत हिंदी समाचारदिल्ली पुलिस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है