लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में दीवार गिरने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत

By भाषा | Updated: October 10, 2021 16:21 IST

Open in App

हैदराबाद, 10 अक्टूबर तेलंगाना के जोगुलम्बा गडवाल जिले में एक घर की दीवार गिरने से दंपति और उनके तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य बच्चों को मामूली चोटें आई हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

यह घटना कोठापल्ली गांव में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात को हुई। ग्रामीणों ने सुबह इस घटना के बारे में पुलिस को जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर बताया कि झोपड़ी के भीतर की एक दीवार उस समय गिर गई, जब परिवार के सातों सदस्य सो रहे थे। घटनास्थल पर ही पांच लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि दो अन्य बच्चों को वहां से बाहर निकाला गया। इन बच्चों को मामूली चोटें आई हैं और इन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारी से जब यह पूछा गया कि क्या दीवार बारिश की वजह से गिरी तो उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है, दीवार प्रत्यक्ष तौर पर जर्जर स्थिति में थी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री के निर्देश पर कृषि राज्य मंत्री सिंगीरेड्डी निरंजन रेड्डी ने मृतकों के परिजन को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। विज्ञप्ति में बताया गया कि अधिकारियों को गांवों में जर्जर स्थिति वाले मकानों और ढांचों की पहचान के निर्देश दिये गए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा