लाइव न्यूज़ :

डेटा संरक्षण विधेयक पर संसद की संयुक्त समिति के पांच सदस्य केन्द्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल

By भाषा | Updated: July 7, 2021 23:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जुलाई व्यक्तिगत डेटा संरक्षण विधेयक पर संयुक्त समिति के पांच सदस्य बुधवार को केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल किए गए। इनमें इस समिति की अध्यक्ष मीनाक्षी लेखी भी शामिल हैं।

लेखी के अलावा चार अन्य जिन्हें मंत्री बनाया गया है, उनमें लोकसभा सदस्य अजय भट्ट और राज्यसभा सदस्यों राजीव चंद्रशेखर, भूपेंद्र यादव और अश्विनी वैष्णव शामिल हैं। दिसंबर 2019 में गठित समिति में सदस्यों की प्रभावी संख्या 18 है।

समिति ने कई बैठकें की हैं और ट्विटर, फेसबुक, गूगल और ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन के प्रतिनिधियों को तलब किया है। मसौदा डेटा संरक्षण विधेयक में लोगों की स्पष्ट सहमति के बिना उनकी व्यक्तिगत जानकारी के उपयोग पर प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव है। इसका उद्देश्य व्यक्तिगत जानकारी की रक्षा करना, ‘डेटा प्रोसेसर’ के दायित्वों को परिभाषित करना, व्यक्तियों के अधिकारों को परिभाषित करना और उल्लंघनों के लिए दंड का प्रावधान करना है।

इस साल मार्च में समिति को अपनी रिपोर्ट सौंपने के लिए आगामी मानसून सत्र तक का समय दिया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos