त्रिशूल पर्वत पर हिमस्खलन में नौसेना के पर्वतारोही दल के पांच सदस्य लापता

By भाषा | Updated: October 1, 2021 17:05 IST2021-10-01T17:05:34+5:302021-10-01T17:05:34+5:30

Five members of Navy's mountaineering team missing in avalanche on Trishul mountain | त्रिशूल पर्वत पर हिमस्खलन में नौसेना के पर्वतारोही दल के पांच सदस्य लापता

त्रिशूल पर्वत पर हिमस्खलन में नौसेना के पर्वतारोही दल के पांच सदस्य लापता

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर उत्तराखंड के पश्चिम कुमाऊं क्षेत्र में शुक्रवार को त्रिशूल पर्वत पर हिमस्खलन में नौसेना के पर्वतारोही दल के पांच सदस्य लापता हो गये।

नौसेना के अधिकारियों ने बताया कि लापता नौसैनिकों की तलाश एवं बचाव के लिए विभिन्न एजेंसियों का एक दल काम कर रहा है।

उन्होंने बताया कि नौसेना का 20 सदस्यीय दल तीन सितंबर को मुंबई से रवाना हुआ था और उनमें से दस पर्वतारोहियों ने आज सुबह अपनी यात्रा का आखिरी चरण शुरू किया, लेकिन वे हिमस्खलन में फंस गये।

नौसेना के प्रवक्ता कमांडर विवेक मधवाल ने कहा, ‘‘ दस पर्वतारोहियों में पांच तो सुरक्षित हैं लेकिन बाकी पांच के लिए तलाश एवं बचाव कार्य सेना, वायुसेना एवं राज्य आपदा मोचन बल के साथ तालमेल बनाते हुए चलाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Five members of Navy's mountaineering team missing in avalanche on Trishul mountain

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे