लाइव न्यूज़ :

ओवैसी के घर पर तोड़फोड़ करने के आरोप में हिंदू सेना के पांच सदस्य गिरफ्तार : पुलिस

By भाषा | Updated: September 21, 2021 23:54 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 सितंबर दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को यहां अशोक रोड पर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख एवं हैदराबाद के सांसद असदुद्दीन ओवैसी के आधिकारिक आवास पर तोड़फोड़ करने के आरोप में हिंदू सेना के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया।

यह घटना मंगलवार शाम को हुई। नयी दिल्ली क्षेत्र के पुलिस उपायुक्त दीपक यादव ने कहा कि घटना में कथित संलिप्तता के लिए पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार उन्हें घटना की सूचना शाम करीब पांच बजे मिली और वह तुरंत मौके पर पहुंचे।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ संसद मार्ग थाने में भारतीय दंड संहिता की धारा 427 और 188 तथा सार्वजनिक संपत्ति नुकसान रोकथाम अधिनियम की धारा 3 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अधिकारी ने कहा कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोप में हिंदू सेना के सदस्यों के खिलाफ संसद मार्ग थाने में मामला दर्ज किया गया है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में हिंदू सेना के प्रदेश अध्यक्ष ललित कुमार को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि वे ओवैसी के आवास पर उन्हें सबक सिखाने गए थे क्योंकि वह अपनी रैलियों में हिंदुओं के खिलाफ बोलते हैं।

अपराह्न करीब चार बजे हिंदू सेना के सदस्यों ने ओवैसी के आवास में तोड़फोड़ की। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने कहा कि वे हैदराबाद के सांसद के कथित "हिंदू विरोधी" बयानों से आहत हैं।

गुप्ता ने कहा कि एआईएमआईएम प्रमुख लगातार हिंदू विरोधी बयान देकर सुर्खियों में रहते हैं और उनके खिलाफ उत्तर प्रदेश में मामला दर्ज किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि हिंदू सेना ओवैसी से इस तरह के बयान न देने का अनुरोध करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू