लाइव न्यूज़ :

भदोही में अवैध शराब बेचने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: June 13, 2021 17:22 IST

Open in App

भदोही (उत्तर प्रदेश), 13 जून जिले की शहर कोतवाली इलाके में सरकारी दुकान पर अवैध शराब बेचने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने उसके पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह शनिवार की देर शाम उस वक़्त पकड़ में आया जब जिले के टॉप टेन अपराधियों के साथ भिखारीपुर में नाजायज़ शराब बेचने पहुंचे थे।

पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रयांक जैन ने शहर कोतवाली में रविवार को पत्रकारों को बताया की गिरफ्तार शराब तस्करों में रामचंद्र मौर्या, रेहान, शकील, जय सिंह, बृजेश सिंह पर पूर्वांचल के अलग अलग जिलों में गंभीर धाराओं कुल 108 में मामले दर्ज हैं और इसमें अकेले रामचंद्र मौर्या के खिलाफ 43 मामले दर्ज हैं।

उन्होंने बताया कि इस गिरोह के पास से चोरी की एक बोलेरो, एक बाइक, एक पिस्तौल, एक देशी तमंचा व कारतूस सहित 14 हज़ार रुपये नकद और दस पेटी अवैध शराब बरामद की गई है। पूछताछ में गिरोह के लोगों ने बताया कि वे लोग अवैध देशी और विदेशी शराब को पूर्वांचल के जिलों में सस्ते दामों में सरकारी दुकानों में बेचते हैं।

जैन ने बताया कि मौके से गिरोह का एक तस्कर भारी अवैध शराब की खेप लेकर फरार हो गया उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया गिरफ्तार सभी को आज जेल भेज दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू