लाइव न्यूज़ :

साइबर ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 13, 2020 14:13 IST

Open in App

नोएडा, 13 नवंबर उत्तर प्रदेश के नोएडा के ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ नाइजीरियाई साइबर ठगों को हिंदुस्तानी बैंको के खाते उपलब्ध कराने का आरोप है।

ईकोटेक-3 के थाना प्रभारी उमेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने शुक्रवार दोपहर को एक गुप्त सूचना के आधार पर अंसारी, मोहसिन, गौतम सिंह, अफजल पठान तथा इरफान शाह नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

कुमार ने बताया कि इनके पास से पुलिस ने 36 हजार रुपये नगद, 26 एटीएम ,11 मोबाइल फोन, एक पासबुक, एक मोटरसाइकिल तथा 17 चेकबुक बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि ये लोग साइबर ठगी करने वाले नाइजीरिया के एक व्यक्ति सैम के लिए काम करते हैं।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों का एक साथी उमर अंसारी अब भी फरार है और वह सैम के संपर्क में है।

थाना प्रभारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि ये लोग सीधे साधे लोगों को ढाई प्रतिशत का लोभ देकर अपने जाल में फंसाते हैं, तथा उनका खाता नाइजीरियन हैकरों को उपलब्ध कराते हैं।

पुलिस ने बताया कि हैकर, लोगों को अपने जाल में फंसा कर, उनसे उपहार आदि के नाम पर ठगी करते हैं, तथा इनके खातों में पैसे मंगवा लेते हैं और बाद में ये लोग ढाई प्रतिशत काटकर हैकरों को पैसे ट्रांसफर कर देते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा