लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के पलवल में एक परिवार के पांच सदस्य मृत पाए गए

By भाषा | Updated: September 29, 2021 15:58 IST

Open in App

चंडीगढ़, 29 सितंबर हरियाणा में पलवल जिले के एक गांव में बुधवार को एक दंपति, उनके दो बच्चे और एक अन्य बच्चा मृत पाए गए। पुलिस को संदेह है कि व्यक्ति ने आत्महत्या करने से पहले बाकी के सदस्यों की हत्या की।

होडल के पुलिस उपाधीक्षक सज्जन सिंह ने फोन पर बताया, ‘‘नरेश फांसी पर लटका पाया गया। उसकी पत्नी, बेटी, बेटा और रिश्तेदार भी औरंगाबाद गांव में अपने घर में मृत पाए गए।’’

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि नरेश ने चारों का गला घोंटने से पहले या तो उन्हें जहर दिया या नींद की गोलियां दी और फिर आत्महत्या कर ली। उन्होंने कहा कि हत्या-आत्महत्या की असल वजह का अभी पता नहीं चला है, लेकिन नरेश के पिता ने बताया कि दंपति में किसी बात को लेकर झगड़ा चल रहा था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग