लाइव न्यूज़ :

जोधपुर और बाड़मेर में औद्योगिक प्रदूषण की निगरानी के लिए बनेगी पांच सदस्यीय समिति

By भाषा | Updated: November 25, 2020 15:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 नवंबर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने राजस्थान के जोधपुर और बाड़मेर जिलों में स्थित औद्योगिक इकाइयों द्वारा हो रहे प्रदूषण की जांच के लिए पांच सदस्यीय समिति गठित करने का निर्णय लिया है।

अधिकरण के अध्यक्ष न्यायमूर्ति आदर्श कुमार गोयल की अगुवाई वाली पीठ ने कहा कि इकाइयों से पर्यावरण को गंभीर नुकसान हुआ है जो स्वच्छ पर्यावरण में रहने के मौलिक अधिकार का उल्लंघन है।

पीठ ने कहा कि राज्य सरकार का अपनी अर्जी में यह कहना कि उनके पास पर्याप्त कर्मचारी नहीं हैं, शासन और राज्य के संवैधानिक दायित्व की विफलता को स्वीकार करने जैसा है।

पीठ ने कहा, “यदि जल अधिनियम के लागू होने के 56 साल बाद भी जलाशयों में कचरे का निस्तारण हो रहा है तो यह कानून का सरासर उल्लंघन है। यह आपराधिक मामला है जिसमें सजा का प्रावधान है। निश्चित रूप से यह राज्य सरकार की विफलता है और कर्मचारियों की कमी का बहाना नहीं बनाया जा सकता है।’’

अधिकरण ने कहा कि स्वच्छ पर्यावरण के अधिकार की रक्षा के लिए कानून लागू करना संवैधानिक कर्तव्य है।

पीठ ने कहा, “हम पांच सदस्यीय निगरानी समिति गठित करने का आदेश देते हैं। समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति प्रकाश चंद्र तात्या होंगे जो झारखंड के पूर्व मुख्य न्यायाधीश हैं। समिति जोधपुर में होगी और इसमें सीपीसीबी, राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के प्रतिनिधि और जिलाधिकारी शामिल होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारत अधिक खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग