लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ः नारायणपुर में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में ढेर किए पांच नक्सली

By भाषा | Updated: August 24, 2019 12:02 IST

छत्तीसगढ़ के नायाराणपुर में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़। इसमें पांच नक्सलियों के मारे जाने और दो सुरक्षा बलों के घायल होने की सूचना है।

Open in App
ठळक मुद्देसुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को मार गिराया है और डीआरजी के दो जवान भी घायल हुए हैं। दोनों ओर से लगभग डेढ़ घंटे तक गोलीबारी हुई, जिसमें कई नक्सली वहां से फरार हो गए।

छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को मार गिराया है। वहीं घटना में डीआरजी के दो जवान भी घायल हुए हैं। राज्य के पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने ‘भाषा’ को बताया कि जिले के ओरछा थानाक्षेत्र के अंतर्गत धूरबेड़ा गांव के जंगल में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में पांच नक्सलियों को मार गिराया है और डीआरजी के दो जवान भी घायल हुए हैं।

अवस्थी ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली थी कि ओरछा थाना क्षेत्र में नक्सलियों का प्रशिक्षण शिविर है, जिसके बाद डीआरजी के दल को वहां रवाना किया गया। दल जब धूरबेड़ा गांव के जंगल में पहुंचा तो नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसका सुरक्षा बलों ने भी मुंह तोड़ जवाब दिया।

पुलिस महानिदेशक ने बताया कि दोनों ओर से लगभग डेढ़ घंटे तक गोलीबारी हुई, जिसमें कई नक्सली वहां से फरार हो गए। सुरक्षा बलों के घटनास्थल की तलाशी लेने पर वहां से पांच नक्सलियों के शव और हथियार बरामद हुए।

अवस्थी ने बताया कि इस घटना में घायल जवानों को घटनास्थल से बाहर निकालने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं नक्सलियों के शवों को भी बाहर निकाला जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों के जंगल से बाहर आने के बाद ही इस संबंध में विस्तृत जानकारी मिल पाएगी।

टॅग्स :छत्तीसगढ़नक्सल हमलाएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतछत्तीसगढ़ नक्सली समर्पणः सरकार चाहे तो कुछ भी असंभव नहीं!

कारोबारमध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो ने जनवरी 2026 में जोड़े सबसे अधिक मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहक: ट्राई

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

क्राइम अलर्टDelhi: रोहिणी में बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़, 2 अपराधी गोली लगने से घायल

क्राइम अलर्टमहादेव ऐप: ईडी ने दुबई के बुर्ज खलीफा समेत 1,700 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया