लाइव न्यूज़ :

निजी अस्पताल में 'ऑक्सीजन की कमी' से पांच कोविड मरीजों की मौत, परिजन ने किया हंगामा

By भाषा | Updated: April 22, 2021 11:37 IST

Open in App

अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश), 22 अप्रैल अलीगढ़ जिले के एक निजी अस्पताल में कथित रूप से ऑक्सीजन की कमी के कारण कोरोना वायरस से संक्रमित पांच मरीजों की मौत के बाद बीती रात उनके परिजन ने हंगामा किया।

अलीगढ़ के नौरंगाबाद थाना क्षेत्र स्थित गांधी पार्क इलाके के एक निजी अस्पताल में बुधवार रात कोरोना वायरस से संक्रमित पांच मरीजों की कुछ ही समय के अंतराल में मौत हो गई।

मृतकों में शामिल अनिल कश्यप (50) के भाई श्याम कश्यप ने बृहस्पतिवार को संवाददाताओं को बताया ‘‘ अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी के कारण एक के बाद एक, पांच कोविड मरीजों की मौत हो गई। इस घटना के बाद अस्पताल प्रशासन ने ऑक्सीजन के 40 सिलिंडर मंगवा कर मामले की लीपापोती की कोशिश शुरू कर दी है। ’’

उन्होंने कहा कि अगर अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन थी तो रात नौ बजे अचानक ऑक्सीजन की आपात आपूर्ति की मांग क्यों की गई ?

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मरीजों की मौत से नाराज उनके परिजन ने अस्पताल में खूब हंगामा किया। सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजन को समझा-बुझा कर शांत किया।

उधर, अस्पताल के मालिक डॉक्टर संजीव शर्मा ने ऑक्सीजन की कमी के आरोपों को गलत बताया और कहा कि किसी भी मरीज की ऑक्सीजन की कमी के कारण मौत नहीं हुई है।

उन्होंने कहा कि वे सभी मरीज वेंटिलेटर पर थे और यह महज इत्तेफाक है कि उनकी थोड़े समय के अंतराल पर मौत हो गई। अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन उपलब्ध है।

नगर मजिस्ट्रेट विनीत कुमार ने बताया ‘‘ बुधवार की रात करीब नौ बजे अस्पताल प्रशासन ने ऑक्सीजन की आपात आपूर्ति की मांग की। अस्पताल को रात 10 बजे तक ऑक्सीजन उपलब्ध करा दी गई। बहरहाल, मरीजों की मौत कैसे हुई, इसकी जांच की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है