लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में सितंबर में पांच कोविड-19 मरीजों की मौत हुई: आंकड़ा

By भाषा | Updated: October 1, 2021 17:55 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के मामलों में गिरावट के बीच सितबर में यहां कोरोना वायरस संक्रमण से पांच मरीजों की मौत हुई। सरकारी आंकड़े से यह जानकारी सामने आयी है।

दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़े के अनुसार 30 सितंबर को शहर में कोविड-19 के कारण किसी की जान नहीं गयी जबकि इस महामारी के 47 नये मामले सामने आये एवं संक्रमण दर 0.6 फीसद रही।

आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में पिछले महीने सात सितंबर, 16 सितंबर, 17 सितंबर को कोविड-19 के एक- एक और 28 सितंबर को दो मरीजों की मौत हुई। महानगर में अबतक कोविड-19 से 25,087 लोगों की जान जा चुकी है।

बुधवार को यहां कोरोना वायरस के 41 नये मामले सामने आये थे और संक्रमण दर 0.06 फीसद थी। मंगलवार को कोविड-19 के 34 नये मामले सामने आये थे और दो मरीजों ने जान गंवायी थी। मंगलवार को संक्रमण दर 0.05 फीसद थी।

बृहस्पतिवार को यहां कोविड-19 के कुल मामले 14,38,868 तक पहुंच गये। उनमें से 14.13 लाख से अधिक लोग इस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

पिछले कुछ दिनों से रोजाना मामले घटते जाने के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने हाल में कहा था कि तीसरी लहर की आशंका बिल्कुल असली है और उनकी सरकार उसका मुकाबला करने के लिए युद्धस्तर पर तैयार कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

क्रिकेट3 मैच, 22 रन, 2 चौके, 1 छक्का और 19 गेंद?, टी20 विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले संजू सैमसन क्यों आईपीएल में हो रहे फेल?, सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा