लाइव न्यूज़ :

मथुरा में सड़क हादसे में मध्य प्रदेश के तीन पुलिसकर्मियों सहित पांच की मौत, तीन घायल

By भाषा | Updated: December 3, 2021 15:07 IST

Open in App

टीकमगढ़ (मप्र)/मथुरा, तीन दिसंबर उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में एसयूवी में सवार मध्य प्रदेश के तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस संबंध में एक अधिकारी ने शुक्रवार को यहां बताया कि मध्य प्रदेश के पुलिसकर्मी उत्तर प्रदेश के दो अन्य लोगों के साथ एक अपहृत बालिका को छुड़ाने के लिए एसयूवी में सवार हो हरियाणा जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।

उन्होंने बताया कि तीनों पुलिसकर्मी मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के बुडेरा थाना में तैनात थे। हादसे में पुलिस के एक प्रधान आरक्षक सहित तीन अन्य घायलों को मथुरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

टीकमगढ़ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एम एल चौरसिया ने पीटीआई भाषा को बताया, ‘‘पुलिस दल हरियाणा जा रहा था, तभी उनका वाहन सड़क के डिवाइडर से टकरा गया।’’ उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान प्रधान आरक्षक भवानी प्रसाद (52), महिला आरक्षक हीरादेवी प्रजापति (32), कमलेंद्र यादव (28) के रुप में हुई है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश की प्रीति और धर्मेंद्र की भी हादसे में मौत हो गई। इन्हें पुलिस टीकमगढ़ से अपहृत लड़की को बचाने में सहायता के लिए ले जा रही थी।

उन्होंने कहा कि पुलिस के प्रधान आरक्षक राठी राम, एसयूवी चालक जगदीश लोधी और एक अन्य रवि रायकवार को चोटें आई हैं। चौरसिया ने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस का यह दल हरियाणा के बहादुरगढ़ जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

मथुरा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. गौरव ग्रोवर ने मीडियाकर्मियों को बताया, ‘‘मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के बुडेरा थाना की एक टीम एक युवती के अपहरण के मामले में जांच पड़ताल के लिए हरियाणा के बहादुरगढ़ जा रही थी। घटना शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे हुई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है तथा शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।’’

एसपी ग्रामीण श्रीश चंद्र ने बताया, ‘‘हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेस-वे पर जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन को हटाया और यातायात बहाल कराया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया