झारखंड में दो मोटरसाइकिलों की भिडंत में पांच लोगों की मौत, एक घायल हुआ

By भाषा | Updated: October 28, 2021 18:45 IST2021-10-28T18:45:06+5:302021-10-28T18:45:06+5:30

Five killed, one injured in two motorcycle collision in Jharkhand | झारखंड में दो मोटरसाइकिलों की भिडंत में पांच लोगों की मौत, एक घायल हुआ

झारखंड में दो मोटरसाइकिलों की भिडंत में पांच लोगों की मौत, एक घायल हुआ

गढ़वा (झारखंड) , 28 अक्टूबर झारखंड के गढ़वा जिले में बृहस्पतिवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिडंत हो जाने से पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूर्वाह्न करीब साढ़े दस बजे राष्ट्रीय राजमार्ग 343 पर सिजो मोड़ पर यह हादसा हुआ।

रंका थाने के प्रभारी निरीक्षक रामेश्वर उपाध्याय ने बताया कि इस दुर्घटना में तीन व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि दो अन्य को अस्पताल ले जाये जाने पर मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि घायल व्यक्ति को रांची के राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है। उनके अनुसार मृतकों एवं घायल की पहचान नहीं हो पायी है।

उपाध्याय ने कहा, ‘‘ जांच शुरू की गयी है और इनसभी व्यक्तियों की पहचान करने की कोशिश चल रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Five killed, one injured in two motorcycle collision in Jharkhand

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे