लाइव न्यूज़ :

शाहजहांपुर में कार पेड़ से टकराई, पति-पत्नी और पुत्र समेत पांच की मौत

By भाषा | Updated: May 3, 2021 17:14 IST

Open in App

शाहजहांपुर (उप्र) तीन मई उत्तर प्रदेश के बरेली से शाहजहांपुर आते समय एक कार पेड़ से टकरा गई जिसमें कार के परखच्चे उड़ गए और हादसे में पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। मरने वालों में पति-पत्नी और पुत्र समेत एक ही परिवार के चार सदस्य हैं।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजीव बाजपेई ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि थाना निगोही के लदौआ गांव में रहने वाले राम नरेश की पत्नी की तबीयत खराब थी उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी इसीलिए वह उन्हें बरेली के अस्पताल लेकर गए थे परंतु बरेली में ऑक्सीजन की व्यवस्था न होने पर उनकी पत्नी की हालत बिगड़ती गईl

उन्होंने बताया कि रामनरेश का एक रिश्तेदार शाहजहांपुर के एक अस्पताल में नौकरी करता है जिसने मरीज को शाहजहांपुर लाने के लिये कहा । उन्होंने बताया कि इसी के चलते रामनरेश पत्नी जमुका देवी को बरेली से शाहजहांपुर वापस ला रहे थेl

बाजपेई ने बताया कि तिलहर थाना अंतर्गत बरेली-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर मेडिकल कॉलेज के पास कार एक पेड़ से टकरा गई जिसमें कार में बैठे रामनरेश (55) उनकी पत्नी जमुका देवी (50), बेटा कौशलेंद्र (35) तथा रामनरेश के बड़े भाई हीरा लाल (60) एवं ड्राइवर विजय (35) की घटनास्थल पर ही मौत हो गईl

उन्होंने बताया कि घटना में कार के परखच्चे उड़ गए और कार में बैठे रामगुलाम (42) गंभीर रूप से घायल हो गए हैंl

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है जबकि गंभीर रूप से घायल को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे