लाइव न्यूज़ :

राजस्थान के कोटा में एसयूवी-ट्रक के बीच टक्कर, पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 4, 2020 17:43 IST

Open in App

कोटा, चार दिसंबर राजस्थान के कोटा जिले में सड़क पर एक गाड़ी से आगे निकलने के प्रयास के दौरान एसयूवी और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गयी।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि हादसे में मारे गए सभी लोग श्योपुर जिले के निवासी थे। एसयूवी के ड्राइवर की भी मौत हो गयी। हादसे में शामिल लोग किसान थे और वे अनाज मंडी में अपनी फसल की खरीद के लिए दो दिन पहले कोटा आए थे।

थाना प्रभारी नंद सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार को रात सवा 12 बजे दिगोद थाना अंतर्गत कोटा-श्योपुर मार्ग पर एसयूवी सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गयी। यह घटना उस वक्त हुई जब एसयूवी एक गाड़ी से आगे निकलने का प्रयास कर रही थी ।

पुलिस ने बताया कि हादसे के कारण गाड़ी गड्डे में जा गिरी और चार सवारी और ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अज्ञात ट्रक ड्राइवर के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज किया गया है। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक को वहीं छोड़कर फरार हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

क्राइम अलर्टचमत्कार या वशीकरण करके नहीं, छल-कपट से महिलाओं का यौन शोषण किया?, अशोक खरात ने किया स्वीकार

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान