पूर्वोत्तर ब्राजील में क्रिसमस की सुबह गोलीबारी में पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 26, 2021 08:16 IST2021-12-26T08:16:32+5:302021-12-26T08:16:32+5:30

Five killed in shootings on Christmas morning in northeastern Brazil | पूर्वोत्तर ब्राजील में क्रिसमस की सुबह गोलीबारी में पांच लोगों की मौत

पूर्वोत्तर ब्राजील में क्रिसमस की सुबह गोलीबारी में पांच लोगों की मौत

ब्रासीलिया, 26 दिसंबर (एपी) ब्राजील के फोर्टलेजा शहर में फुटबॉल के मैदान पर क्रिसमस के जश्न के दौरान हुई गोलीबारी में पांच लोगों की मौत हो गई और छह अन्य लोग घायल हो गए। सेअरा राज्य के जन सुरक्षा सचिवालय ने यह जानकारी दी।

एजेंसी के प्रेस कार्यालय ने बताया कि इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। स्थानीय मीडिया का कहना है कि दो आपराधिक गुटों के बीच झगड़े के कारण यह गोलीबारी हुई होगी।

प्राधिकारियों ने बताया कि मृतकों में से केवल दो की पहचान हो पाई है, जिनमें से एक की आयु 21 वर्ष और दूसरे की आयु 26 वर्ष है। अवैध हथियार रखने, चोरी का सामान मिलने और शांति भंग करने समेत विभिन्न अपराधों के तहत इन दोनों का नाम पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Five killed in shootings on Christmas morning in northeastern Brazil

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे