लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 26, 2020 16:42 IST

Open in App

हैदराबाद, 26 दिसंबर तेलंगाना के विकाराबाद जिले के एक गांव में शनिवार को एक ऑटोरिक्शा के एक लॉरी की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि चार महिलाओं और एक पुरुष सहित पांच लोग कृषि कार्य के वास्ते कपास के एक खेत में जाने के लिए शनिवार सुबह ऑटोरिक्शा में सवार हुए।

उन्होंने बताया कि ऑटो चालक ने कथित तौर पर गलत जगह पर वाहन खड़ा किया और नाश्ता करने के लिए पास में स्थित अपने घर चला गया।

उन्होंने बताया कि हालांकि, एक तेज रफ्तार लॉरी ने ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे चार लोगों की वहीं मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह