लाइव न्यूज़ :

जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में सड़क हादसे में पांच की मौत

By भाषा | Updated: December 14, 2021 20:21 IST

Open in App

रामबण/जम्मू, 14 दिसंबर जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में मंगलवार को एक निजी वाहन के फिसलकर गहरी खाई में गिर जाने से चार महिलाओं समेत पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि तीन अन्य घायल हो गये। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दरअसल इस वाहन से लोग जम्मू कश्मीर पुलिस के सहायक उपनिरीक्षक गुलाम हसन के अंतिम संस्कार में हिस्सा लेने के बाद लौट रहे थे। हसन सोमवार शाम को श्रीनगर के बाहरी इलाके में एक आतंकवादी हमले में दो कनिष्ठ सहयोगियों के साथ शहीद हो गये थे।

रामबन के उपायुक्त मसरत-उल-इस्लाम ने पीटीआई-भाषा को बताया कि सड़क हादसा चूचैतर गांव को रामबन जिला मुख्यालय से जोड़ने वाले संपर्क मार्ग पर हुआ। रामबन जिला मुख्यालय जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर है।

उपायुक्त ने बताया कि चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और यह सैंकड़ों फुट गहरे चिमोटरी नाले में जा गिरा, जिसके फलस्वरूप पांच लोगों की मौके पर मौत हो गयी तथा तीन अन्य घायल हो गये।

उन्होंने बताया कि एक घायल को जिला अस्पताल रामबन ले जाया गया जबकि बाकी दो घायलों का निकट के एक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई है वे गुलाम हसन के रिश्तेदार थे और उनके अंतिम संस्कार में भाग लेने के बाद डोडा जिले के तोपरील गांव में अपने घर लौट रहे थे। गुलाम हसन का अंतिम संस्कार चिल्लई भारतुंड गांव में राजकीय सम्मान के साथ किया गया।

अधिकारियों के अनुसार मृतकों की अभी पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन इनमें चार महिलाएं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos