लाइव न्यूज़ :

फिरोजाबाद में सड़क हादसे में पांच की मौत, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

By भाषा | Updated: June 29, 2021 12:12 IST

Open in App

फिरोजाबाद (उप्र), 29 जून फिरोजाबाद जिले के थाना नगला खंगर क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर मंगलवार तड़के बस और कैंटर की टक्कर में चालक-परिचालक समेत पांच लोगों की मौत हो गई जबकि दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अखिलेश नारायण ने बताया कि जिले के थाना नगला खंगर के क्षेत्र आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पोल संख्या 62 के समीप राजस्थान के जयपुर से बिहार जा रही डबल डेकर बस तकनीकी खराबी के कारण सड़क किनारे खड़ी थी और चालक, परिचालक उसकी मरम्मत में जुटे थे। इसी दौरान पीछे से आ रहा कैंटर डबल डेकर बस में जा घुसा। इस हादसे में कैंटर के परिचालक व चालक एवं बस चालक समेत पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और दो यात्रियों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि कैंटर चालक रेशम थापा (40) और परिचालक आनन्द (35) नोएडा के रहने वाले थे जबकि बस चालक रामसेवक (45) दरभंगा, बिहार का रहने वाला था। घायलों और अन्य मृतकों की शिनाख्त का प्रयास जारी है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है और एक्‍सप्रेस वे पर यातायात सुचारू कर दिया गया है।

लखनऊ में एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि फिरोजाबाद जिले में हुई सड़क दुर्घटना पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने दुख जताया है और वरिष्ठ अधिकारियों को घटनास्थल पर तत्काल पहुंचकर पीड़ितों की सहायता करने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने घायलों की बेहतर चिकित्सा व्यवस्था कराने की हिदायत दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए