लाइव न्यूज़ :

छत्तीसगढ़ के अस्पताल में आग लगने की घटना में पांच लोगों की मौत, जांच के आदेश

By भाषा | Updated: April 18, 2021 17:43 IST

Open in App

रायपुर, 18 अप्रैल छत्तीसगढ़ के रायपुर में एक निजी अस्पताल के कोविड-19 वार्ड में आग लगने से कोविड-19 के पांच मरीजों की मौत की घटना की जांच के आदेश दिए गए हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

घटना की जांच के आदेश रायपुर के जिलाधिकारी डॉ एस भारती दासन ने दिए हैं। अधिकारियों को शहर के सभी कोविड अस्पतालों में सुरक्षा जांच करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि रायपुर के ‘राजधानी अस्पताल’ में शनिवार को आग लग गई थी।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘घटना में पांच मरीजों की मौत हुई है। एक की मौत झुलसने से और अन्य की दम घुटने के कारण मौत हुई।’’ उन्होंने बताया कि अस्पताल के मालिकों के खिलाफ लापरवाही बरतने का मामला दर्ज किया जाएगा।

अस्पताल के सुपरवाइजर ने वॉर्ड से धुआं निकलते देखा और अस्पताल प्रशासन को इसकी जानकारी दी, जिन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी।

दमकल कर्मियों और अस्पताल के कर्मचारियों ने मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला।

तिकरापारा के थानाधिकारी संजीव मिश्रा ने कहा,‘‘ टिकरापारा पुलिस थाना अंतर्गत पचपेड़ी नाका में बने राजधानी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल के कोविड-19 वॉर्ड में शाम साढ़े चार बजे आग लग गई, जिस पर दमकल कर्मियों ने 20 मिनट में काबू पा लिया।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मरने वालों के परिवार को चार-चार लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो