लाइव न्यूज़ :

गुजरात के खेडा जिले में कार-ट्रक की टक्कर में पांच व्यक्तियों की मौत

By भाषा | Updated: December 10, 2021 19:12 IST

Open in App

खेडा, 10 दिसंबर गुजरात के खेडा जिले में कपडवंज-कथलाल मार्ग पर शुक्रवार को एक ट्रक और कार की टक्कर में कार सवार पांच व्यक्तियों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक यह दुर्घटना पोरदा गांव के पास आज तड़के उस समय हुई जब कार सवार व्यक्ति कपडवंज शहर से वीरमगाम तालुका के जेजरा गांव की ओर जा रहे थे।

कथलाल थाने के निरीक्षक वी ए चरण ने बताया कि दुर्घटना के बाद ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान सुरेश मेनिया (28), विक्रम भाभरिया (31), प्रभु बकुडिया (25), भरत जमोद (42) और सुनील कुमादरा (26) के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मेनिया और भाभरिया सुरेंद्रनगर जिले के रहने वाले थे, जबकि तीन अन्य अहमदाबाद जिले के वीरमगाम तालुका के रहने वाले थे।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि ट्रक चालक ने एक अन्य वाहन को ओवरटेक करने की कोशिश में नियंत्रण खो दिया और बहुत तेज गति से कार से टकरा गया।"

उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि एक अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू