लाइव न्यूज़ :

केरल में कार और लॉरी की टक्कर में पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 21, 2021 17:29 IST

Open in App

कोझिकोड (केरल), 21 जून केरल के रमनट्टुकारा के पास सोमवार की सुबह हुई एक रहस्यमय कार दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। इस सिलसिले में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है जो एक दूसरे वाहन में उनका कथित तौर पर पीछा कर रहे थे।

कोझिकोड-पलक्कड़ राजमार्ग पर एक कार और लॉरी के बीच भिड़ंत हो गई जिससे कार में सवार पांच व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। फेरोके पुलिस ने बताया कि एक मोड़ पर सीमेंट से लदी लॉरी से भिड़ने वाली बोलेरो कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस ने मृतकों की पहचान नजीर, सुबैर, मोहम्मद जहीर, असैनार और ताहिर के रूप में की है। सभी पलक्कड़ जिले के चेरपुलासेरी के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि मृतक करीपुर में स्थित कालीकट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लौट रहे थे।

पुलिस ने जांच शुरू करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है जो कथित तौर पर अन्य वाहनों में बोलेरो कार का पीछा कर रहे थे। सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद पुलिस ने कहा कि एक वाहन को भी जब्त किया गया है तथा एक अन्य वाहन का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

पुलिस को संदेह है कि हिरासत में लिए गए लोगों का, दुर्घटना में मारे गए लोगों के साथ संबंध हो सकता है। पुलिस ने कहा कि हिरासत में लिए गए लोगों से फेरोके पुलिस थाने में पुलिस का एक संयुक्त दल पूछताछ कर रहा है। पुलिस के अनुसार, तीन वाहनों में लगभग 15 लोग सवार थे और उनमें से एक वाहन दुर्घटना का शिकार हुआ।

पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि सप्ताहांत में महामारी के समय लागू लॉकडाउन के दौरान रात में वे लोग कालीकट अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से क्यों लौट रहे थे।

पुलिस ने कहा कि जांच दल यह जानने का प्रयास कर रहा है कि उन लोगों का संबंध कहीं सोने की तस्करी करने वाले माफिया से तो नहीं था। लॉरी चालक के अनुसार, कार बेहद तेज गति से चल रही थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो