लाइव न्यूज़ :

आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटना में पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: December 23, 2020 00:55 IST

Open in App

आगरा (उत्तर प्रदेश), 22 दिसंबर आगरा में मंगलवार को यमुना एक्सप्रेस वे पर खंदौली के पास एक भीषण दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गयी। लखनऊ से दिल्ली की तरफ जा रही कार एक कंटेनर से टकरा गयी और टक्कर लगते ही आग लग गयी जिससे कार में सवार सभी पांच लोग जिंदा जल गये।

दुर्घटना की सूचना पर पुलिस और दमकलकर्मियों की टीम ने किसी तरह आग की लपटों पर काबू पाया लेकिन तब तक कार में सवार सभी लोग झुलसकर मर गये। प्राथमिक पड़ताल में आशंका जताई गयी है कि कार में एक बच्चा, एक महिला और तीन पुरुष सवार थे। ये सभी लखनऊ के बताये जा रहे हैं। मृतकों की पहचान करने में पुलिस जुटी है।

पुलिस ने बताया कि दुर्घटना मंगलवार तड़के चार बजे हुई। यूपी 32 रजिस्ट्रेशन संख्या की एक स्विफ्ट कार आगरा से दिल्ली की तरफ जा रही थी। अचानक एक कंटेनर गलत दिशा से आ गया और कार उससे टकरा गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टक्कर लगते ही आग लग गयी।

इस संबंध में थाना खंदौली के निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि कार सवार सभी पांच लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किये जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?