झारखंड में कोविड-19 से 24 घंटे में पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: November 23, 2020 15:04 IST2020-11-23T15:04:26+5:302020-11-23T15:04:26+5:30

Five killed in 24 hours from Kovid-19 in Jharkhand | झारखंड में कोविड-19 से 24 घंटे में पांच लोगों की मौत

झारखंड में कोविड-19 से 24 घंटे में पांच लोगों की मौत

रांची, 23 नवंबर झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण से और पांच लोगों की मौत होने के साथ ही राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 951 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग की बुलेटिन के अनुसार, राज्य में सोमवार को संक्रमण के 137 नये मामले सामने आये जिन्हें मिलाकर अभी तक संक्रमितों की कुल संख्या अब बढ़कर 1,07,469 हो गयी।

राज्य के 1,07,469 संक्रमितों में से 1,04,229 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 2,289 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है। जबकि 951 अन्य की मौत हो चुकी है।

पिछले 24 घंटों में राज्य में रांची में दो और हजारीबाग, धनबाद और बोकारो के संक्रमण से एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Five killed in 24 hours from Kovid-19 in Jharkhand

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे