लाइव न्यूज़ :

वज्रपात से पांच लोगों की मौत : 14 घायल

By भाषा | Updated: May 20, 2021 22:32 IST

Open in App

सोनभद्र (उत्तर प्रदेश), 20 मई सोनभद्र जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को आयी तेज आँधी, बारिश और बिजली गिरने की घटनाओं में कम से कम पाँच लोगों की मौत हो गयी तथा 14 अन्य घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दुद्धी थाना क्षेत्र के कुर्ची गांव में आसामान से गिरी बिजली की चपेट में आने से रंजन कुमार (24) की मौत हो गयी। इसके अलावा चोपन थाना क्षेत्र के हाइडिल कालोनी निवासी रमेश (22) की नदी किनारे गाय चराते समय और इसी थाना क्षेत्र के ही नंदलाल यादव (32) की बिजली की चपेट में आने से मृत्यु हो गयी।

इसी तरह बभनी थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव में एक शादी समारोह में अपने ननिहाल आयी आठ वर्षीय बालिका लकी और अहीर बुढवा गांव में मनकुँवारी (35) नामक महिला की भी बिजली की चपेट में आने से मौत हो गयी।

सूत्रों के अनुसार विभिन्न थाना क्षेत्रों में आंधी-पानी जनित हादसों और बिजली गिरने की घटनाओं में कम से कम 14 अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू