लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर के रामबन में वाहन के खाई में गिरने से पांच लोगों की मौत

By भाषा | Updated: June 5, 2021 15:27 IST

Open in App

बनिहाल/जम्मू, पांच जून जम्मू कश्मीर के रामबन जिले में जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक वाहन के सड़क से फिसलकर 300 फुट गहरी खाई में गिर जाने से सीआरपीएफ जवान समेत पांच लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

रामबन के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) पी डी नित्या ने बताया कि वाहन (एसयूवी) श्रीनगर से जम्मू जा रहा था और दिगडोल में खूनी नाला के पास चालक गाड़ी पर से नियंत्रण खो बैठा और यह हादसा हुआ।

एक रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि तेज रफ्तार से वाहन ने सुबह करीब साढ़े नौ बजे गहरी खाई में गिरने से पहले एक अन्य कार को भी टक्कर मारी थी और क्षेत्रीय सेना की रोड ओपनिंग पार्टी (आरओपी) ने सबसे पहले यह वाहन देखा।

उन्होंने बताया कि रस्सियां बांधकर कर्मी खाई में उतरे और छह यात्रियों में से पांच का पता लगा लिया। तीन मौके पर ही मृत पाए गए और दो गंभीर रूप से घायल पाए गए और उन्हें रामबन के जिला अस्पताल ले जाने से पहले प्राथमिक उपचार दिया गया। प्रवक्ता ने कहा कि इनमें से एक को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि सेना के बचाव दल के साथ पुलिस, सीआरपीएफ और स्थानीय स्वयंसेवक भी शामिल हो गए और बाद में नदी से एक और शव निकाला गया जो क्षतिग्रस्त वाहन के मलबे में फंसा मिला था।

पुलिस के अनुसार तीन मृतकों की पहचान सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) के शगुन कुमार, गुपकर (श्रीनगर) के विनीत कौर और तलाब टिल्लो (जम्मू) के गारु राम के रूप में की गयी है।

पुलिस ने बताया कि अन्य दो मृतकों की पहचान उरी (बारामुला) के मोहम्मद रफी और रियासी के संजीव कुमार के रूप में की गई है।

पुलिस के अनुसार घायल अजीत कुमार कठुआ का रहने वाला है और वह भारतीय रिजर्व पुलिस की तीसरी बटालियन में तैनात था। उसे विशेष इलाज के लिए जम्मू भेजा गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो