लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश में मिनी-ट्रक के पलटने से पांच की मौत, 46 घायल

By भाषा | Updated: March 18, 2021 15:41 IST

Open in App

मंडला (मप्र), 18 मार्च मध्य प्रदेश के मंडला जिले में बारात ले जा रही एक मिनी-ट्रक के पलट जाने से इसमें सवार पांच लोगों की बृहस्पतिवार को मौत हो गई और अन्य 46 घायल हो गये।

मंडला जिले के पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह परिहार ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 11 बजे जिला मुख्यालय से करीब 60 किलोमीटर दूर टिकरिया पुलिस थाना अंतर्गत पोतला ग्राम के पास हुआ।

उन्होंने कहा कि हादसा उस वक्त हुआ जब बारातियों से भरा यह वाहन ग्राम देव डोंगरी से ग्राम चंदेरा वापस लौट रहा था।

परिहार ने बताया कि इस हादसे में दो महिलाओं सहित पांच लोगों की मौत हो गई और 46 लोग घायल हुये हैं।

उन्होंने कहा कि घायलों में से 34 को जबलपुर रेफर किया गया है, जबकि बाकी लोगों का इलाज मंडला में किया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं