लाइव न्यूज़ :

महंगी गाड़ियां चोरी करने वाले पांच अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरफ्तार

By भाषा | Updated: July 1, 2021 15:08 IST

Open in App

नोएडा, एक जुलाई उत्तर प्रदेश के नोएडा के थाना सेक्टर 24 पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुये पांच बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से एनसीआर से चोरी की गई 10 आलीशान कारें बरामद की हैं । पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पुलिस ने बताया कि बरामद कारों में फॉर्च्यूनर, इनोवा, स्कॉर्पियो आदि शामिल है। उन्होंने बताया कि यह गिरोह चोरी के वाहनों को नेपाल, कश्मीर, पंजाब तथा झारखंड में बेचता है और इस गैंग ने एनसीआर में 200 से ज्यादा लग्जरी कारें चोरी करनी स्वीकार किया है।

पुलिस आयुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस ने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस ने बीती रात को एक सूचना के आधार पर पांच शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है और उनकी पहचान हारून, यूनुस, अमित, गुलफाम और साजिद के रूप में की गयी है।

उन्होंने बताया कि इनकी निशानदेही पर पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न जगहों से चोरी की गई 10 लग्जरी कारें बरामद की है, जिसमें फॉर्च्यूनर, इनोवा, स्कॉर्पियो आदि गाड़ियां शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान गिरफ्तार बदमाशों ने पुलिस को सूचित किया कि वे लोग एनसीआर से वाहन चोरी करने के बाद उनकी फर्जी आरसी तैयार करके बेचते हैं।

उन्होंने बताया कि इस गिरोह का सरगना हारून है, जो 10 वर्ष से ज्यादा समय से लग्जरी कारों को चोरी करता है और उसे पहली बार नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां