लाइव न्यूज़ :

रिश्वत लेने के आरोप में मद्य निषेध विभाग के तीन सिपाही समेत पांच गिरफ्तार

By भाषा | Updated: September 16, 2021 00:39 IST

Open in App

सासाराम, 15 सितंबर बिहार के रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम के नगर थाना क्षेत्र से मद्य निषेध विभाग के तीन सिपाहियों समेत पांच लोगों को कथित तौर पर शराब तस्कर से रिश्वत लेते पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक आशीष भारती ने बताया कि गिरफ्तार सिपाहियों में कविंद्र कुमार, शिवपूजन कुमार, राजीव कुमार, विभाग में प्रतिनियुक्ति पर तैनात होमगार्ड राजेश कुमार पांडेय और लाइनर धीरज गोस्वामी शामिल हैं। इनके पास से करीब 59 हजार रुपए भी जब्त किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि दस सितंबर को चार सिपाहियों द्वारा योजना बनाकर शहर के गुरुद्वारा रोड स्थित विक्रम कुमार के घर में छापामारी की गई थी। छापेमारी के बाद चारों सिपाहियों द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं करने के एवज में शराब तस्कर विक्रम से डेढ़ लाख रुपए की मांग की गई थी, जिसमें से एक लाख रुपये उसी दिन शराब तस्कर ने आरोपियों को दे दिया था।

भारती ने बताया कि रिश्वत की शेष बची राशि पहुंचाने के लिए इस क्रम में कई बार सिपाहियों ने विक्रम को फोन भी किया गया था। वहीं, विक्रम लगातार विभाग के सिपाहियों के फोन को रिकॉर्ड कर रहा था।

इन लोगों द्वारा रिश्वत की बाकी राशि के लिए काफी दबाव दिए जाने पर विक्रम ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस अधीक्षक को दी थी जिसके बाद 14 सितंबर की देर शाम चारों सिपाहियों को विक्रम ने शहर के बस्ती मोड़ पर बुलाया था, जहां पहले से सादे लिबास में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि रिश्वत के लेनदेन के दौरान मद्य निषेध विभाग के तीन सिपाहियों के अलावा दो अन्य को पुलिस ने रंगे हाथ दबोच लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो