लाइव न्यूज़ :

प्लेसमेंट एजेंसी के संचालक सहित पांच ने की कथित आत्महत्या, दो लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत

By भाषा | Updated: April 26, 2021 15:58 IST

Open in App

नोएडा (उप्र), 26 अप्रैल नोएडा में सेक्टर 49 थानाक्षेत्र के सेक्टर 76 स्थित अम्रपाली ट्रांसलेशन सोसाइटी में एक प्लेसमेंट एजेंसी के संचालक तथा गौतम बुद्ध नगर जनपद के विभिन्न जगहों पर तीन युवतियों समेत चार लोगों ने कथित रूप से खुदकुशी कर ली जबकि दो लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है।

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आम्रपाली सोसायटी में आकाश सिंह (31) ने अपने घर पर कथित रूप से फांसी लगा ली। गंभीर हालत में उनके भाई ने उनको नोएडा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी है। आकाश सिंह के भाई ने पुलिस को बताया है कि उन्हें काफी दिनों से क्षय रोग था, दवाई खा-खाकर वह शायद परेशान हो गये थे।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सदरपुर कॉलोनी में ज्योति (17) ने रविवार को अपने घर में कथित रूप से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले गयी।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि सूरजपुर में डोली यादव रविवार को अपने घर पर पंखे से फंदे से मृत लटकी हुई मिली। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी। पुलिस मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र के हरौला गांव में 20 वर्षीय युवती कुमारी चांदनी ने रविवार को कथित रूप से खुदकुशी कर ली। उन्होंने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगा रही है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना ईकोटेक- 3 क्षेत्र के कुलेसरा गांव में रामप्रकाश (28) ने रविवार को अपने घर पर कथित रूप से फांसी लगा ली। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी है।

उन्होंने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र केसा शाहवेरी स्थित एक सोसाइटी में विक्की सिंह की रविवार की देर रात को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना सेक्टर 20 क्षेत्र में संतोष मंडल की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र