लाइव न्यूज़ :

पटियाला में भारी बारिश से एक परिवार के चार सदस्यों सहित पांच की मौत

By भाषा | Updated: June 11, 2021 17:17 IST

Open in App

चंडीगढ़, 11 जून पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ हुई भारी बारिश हुई। इनसे जुड़ी दो अलग-अलग घटनाओं में पंजाब के पटियाला में एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत पांच लोगों की मौत हो गई है।

पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार गर्ग ने ‘पीटीआई-भाषा’ को फोन पर शुक्रवार को बताया कि सैदखेड़ी गांव में रह रहे एक प्रवासी मजदूर के परिवार के चार सदस्यों की मौत उस समय हुई, जब उनके कमरे से जुड़ी एक दीवार ढह गई। उन्होंने बताया कि मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं।

खेड़ी गंदियां थाने के प्रभारी निरीक्षक कुलविंदर सिंह ने बताया कि एक अन्य घटना में पटियाला जिले में ही एक मोटरसाइकिल सवार की मौत उस समय हुई, जब उसने बारिश से बचने के लिए सड़क के किनारे मौजूद कंटेनर की आड़ ली, लेकिन कंटेनर के झुकने से वह उसके नीचे दब गया।

गौरतलब है कि बृहस्पतिवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हुई। इसकी वजह से पटियाला और कुछ अन्य स्थानों पर पेड़ और बिजली के खंभे उखड़ गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल