लाइव न्यूज़ :

गौतमबुद्ध नगर जिले में लूटपाट की पांच घटनाएं

By भाषा | Updated: November 30, 2021 17:19 IST

Open in App

नोएडा, 30 नवंबर उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध जिले के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में लूटपाट की पांच घटनाएं सामने आई है।पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि नोएडा सेक्टर-49 थाना क्षेत्र के सेक्टर 51 के पास बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने बीती रात को रागनी नामक महिला का पर्स छीन लिया। उन्होंने बताया कि नोएडा थाना सेक्टर-39 थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 37 के पास से आज सुबह को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने एयरटेल कंपनी में काम करने वाले सरफराज खान से उनका मोबाइल फोन लूट लिया।

प्रवक्ता ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के बीटा-2 थाना क्षेत्र में बीती रात को बाइक सवार बदमाशों ने बीटा-1 सेक्टर निवासी उमंग पांडे से कथित तौर पर उनका मोबाइल फोन छीन लिया।

उन्होंने बताया कि नोएडा फेस-3 थाना क्षेत्र के सेक्टर 64 के पास से बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने प्रतिभा मिश्रा से उनका मोबाइल छीन लिया, जबकि नोएडा सेक्टर 58थान क्षेत्र के सेक्टर 62 से बीती रात को सिक्योरिटी गार्ड महेश यादव से बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है