लाइव न्यूज़ :

नोएडा में लोगों को वाहन में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गिरोह के पांच सदस्य गिरफ्तार

By भाषा | Updated: November 20, 2020 13:53 IST

Open in App

नोएडा, 20 नोएडा पुलिस ने शुक्रवार को एक ऐसे गिरोह के सदस्यों को पकड़ा जो कार में लिफ्ट देकर लोगों से लूटपाट करते हैं। थाना फेस-3 पुलिस ने जिन लोगों को गिरफ्तार किया उनमें एक महिला समेत पांच बदमाश हैं। पुलिस ने उनके पास से लूट के 11 मोबाइल फोन, सोने की चेन, एक देसी तमंचा, एक एयर गन, दो चाकू तथा एक कार बरामद की।

पुलिस के अधिकारियों के मुताबिक पूछताछ के दौरान बदमाशों ने लूटपाट की 200 से ज्यादा वारदातें करनी स्वीकार किया है।

अपर पुलिस उपायुक्त अंकुर अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार सुबह एक सूचना के आधार पर पुलिस ने कार में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले गिरोह के अंकुश पुत्र सुनील कुमार, आकाश कोहली पुत्र चंद्रपाल कोहली, रंजन सरकार उर्फ प्रिंस पुत्र शंकर सरकार, राहुल कुमार पुत्र पूरन सिंह, सपना उर्फ सविता पुत्री प्रीतम सिंह को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि बदमाशों ने पुलिस को बताया कि ये लोग राहगीरों को कार में लिफ्ट देकर उनके साथ लूटपाट करते हैं। गिरफ्तार महिला कार में बैठी रहती थी, जिसकी वजह से राहगीर आसानी से उनके जाल में फंस जाते थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे