लाइव न्यूज़ :

जलप्रपात पर नहाने गये दो परिवारों के पांच लोगों की डूबने से मौत, एक को बचाया

By भाषा | Updated: November 17, 2020 23:23 IST

Open in App

सागर/भोपाल, 17 नवंबर सागर जिले के राहतगढ़ थानांतर्गत बीना नदी पर स्थित जलप्रपात पर मंगलवार को पिकनिक मनाने गए दो परिवारों के छह सदस्य नहाते समय अचानक पानी में डूब गए। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक लड़की को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि सागर के इतवारी टोरी निवासी नजीर खान (38) अपनी पत्नी, तीन बेटियों, एक बेटे और सिलवानी से आए अपने रिश्तेदार की दो बेटियों और एक बेटे के साथ (कुल नौ लोग) ऑटोरिक्शा से राहतगढ़ जलप्रपात पर पिकनिक मनाने गए थे।

उन्होंने कहा कि जब नजीर की पत्नी, उसका बेटा (9) और सिलवानी से आया रिश्तेदार का बेटा (8) नदी किनारे खाना बनाने में व्यस्त थे, उसी समय नजीर पांचों लड़कियों के साथ नदी के प्रतिबंधित क्षेत्र में नहाने चला गया।

सिंह ने बताया कि इसी दौरान हादसे में नजीर व पांच लड़कियां पानी में डूबने लगी।

उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा शोर मचाने पर पुलिस का बचाव दल घटनास्थल पर पहुंचा और नजीर की एक बेटी नाजिरा (16) को बचा लिया, लेकिन नजीर (48), उसकी दो अन्य बेटियां रूबी (13) एवं नसीम (19 तथा उसके रिश्तेदार राज खान की दो बेटियों रोजी (15) एवं हिना की पानी में डूबने से मौत हो गई।

सिंह ने बताया कि चार शव नदी से बाहर निकाल लिए गए हैं और एक की तलाश जारी है।

मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग की विज्ञप्ति के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सागर जिले के राहतगढ़ जलप्रपात में पिकनिक मनाने गये परिवारों के पांच सदस्यों की डूबने से मृत्यु होने पर गहन शोक व्यक्त किया है।

चौहान ने सागर जिला प्रशासन को प्रावधान अनुसार राहत सहायता देने के निर्देश दिये हैं।

उन्होंने डूबने से मृत व्यक्तियों के परिजनों को दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना ईश्वर से की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत अधिक खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो