लाइव न्यूज़ :

ग्वालियर में विश्वविद्यालय के कंप्यूटर पर ‘पोर्न साइट’ देखने के मामले में पांच कर्मचारी बर्खास्त

By भाषा | Updated: March 25, 2021 18:59 IST

Open in App

ग्वालियर (मप्र), 25 मार्च मध्यप्रदेश के ग्वालियर में जीवाजी विश्वविद्यालय के पांच कर्मचारियों को कार्यालय के कंप्यूटर पर कथित तौर पर ‘पोर्न साइट’ देखने के आरोप में बर्खास्त किया गया है।

जीवाजी विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. केशव सिंह गुर्जर ने बृहस्पतिवार को बताया कि इन पांच कर्मचारियों ने दो दिन पहले कार्यालय के कंप्यूटरों पर एक पोर्न साइट की सामग्री डाउनलोड करने का प्रयास किया, लेकिन कंप्यूटर पर सुरक्षा सुविधा उपलब्ध होने के कारण वे असफल रहे।

उन्होंने बताया कि बर्खास्त किये गये इन पांच कर्मचारियों में दो महिलाएं भी शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि जांच में पता चला है कि इनमें से चार कर्मचारियों की नियुक्ति एक बाहरी एजेंसी के जरिए की गई थी, जबकि एक अन्य विश्वविद्यालय के कंप्यूटर विभाग के एक अतिथि व्याख्याता हैं।

उन्होंने बताया कि सभी पांचों कर्मचारियों की सेवाओं को समाप्त कर दिया गया है, जबकि विश्वविद्यालय के एक स्थाई कर्मचारी को इस मामले में कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव