लाइव न्यूज़ :

ओडिशा के कार्लपेट वन्यजीव अभ्यारण्य में 13 दिनों में पांच हाथियों की मौत

By भाषा | Updated: February 13, 2021 22:37 IST

Open in App

भवानीपटना, 13 फरवरी ओडिशा के कालाहांडी जिले में कार्लपेट वन्यजीव अभ्यारण्य में 13 दिनों में कम से कम पांच हाथियों की मौत हुई है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।

वन अधिकारियों को अभ्यारण्य के अंदर घुसुरीगुडी नाला के पास सभी हाथियों के अवशेष मिले।

अधिकारी ने कहा कि इसी इलाके से नौ और दस फरवरी को भी हथिनियों की मौत के मामले सामने आए थे।

सूचना के मुताबिक इस तरह का पहला मामला एक फरवरी को तब सामने आया था जब अधिकारियों को अभ्यारण्य के अंदर तेंतुलीपाड़ा गांव के निकट एक मादा हाथी का शव मिला था।

प्रधान मुख्य वन संरक्षक शशि पाल ने कहा कि हाथियों की मौत जीवाणु के संक्रमण की वजह से हुई थी।

उन्होंने कहा कि हो सकता है कि अभ्यारण्य के जल निकायों का पानी संक्रमित हो।

एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम से पता चला कि मादा हाथी गर्भवती थी और उसकी मौत घाव के सड़ने (सेप्टीसीमिया) से हुई।

कालाहांडी (दक्षिण मंडल) के मंडल वन अधिकारी अशोक कुमार ने कहा कि मृत हथिनी का पोस्टमार्टम पशु चिकित्सक द्वारा किया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने कहा कि पहले हाथी की मौत की प्रयोगशाला जांच भुवनेश्वर स्थित ओडिशा कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के वन्यजीव स्वास्थ्य केंद्र में की गयी थी और इसमें पता चला कि मौत रक्तस्रावी सेप्टीसीमिया की वजह से हुई थी।

रक्तस्रावी सेप्टीसीमिया जीवाणु संक्रमण का घातक स्वरूप है जिसमें सांस लेने में मुश्किल समेत कई समस्याएं एक साथ होने लगती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबस स्टैंड पर भीषण आग, 7 बसें जलकर खाक, वीडियो

क्राइम अलर्टNashik Rape: बलात्कार और उत्पीड़न के आरोप में 6 आईटी प्रोफेशनल्स गिरफ्तार, SIT को सौंपी गई कमान

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारत अधिक खबरें

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा

भारतराहुल सांकृत्यायन: घुमक्कड़ी ने जिन्हें महापंडित बनाया 

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग